RNI No.: MPBIL/2015/64672   |   Po. Reg.: Malwa Division/345/2024-2026

कुछ वर्ष पहले सरकार ने धारा 80D के अंतर्गत निवारक स्वास्थ्य जांच (Preventive Health Checkup) पर नया कटौती लाभ शुरू किया था। पहले धारा 80D केवल स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पर दिए गए प्रीमियम पर ही कटौती की अनुमति देती थी। लेकिन अब यह अतिरिक्त कटौती स्वास्थ्य जांच पर किए गए खर्च के लिए भी उपलब्ध है – स्वयं, जीवनसाथी, आश्रित बच्चों और माता-पिता के लिए।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लाभ अलग से नहीं है, बल्कि पहले से निर्धारित सीमा के भीतर ही आता है। यानी यह अतिरिक्त सीमा नहीं है, बल्कि उसी सीमा में शामिल है। स्वास्थ्य जांच के मामले में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती। यह पूरी तरह अलग प्रकार का खर्च है जिसे कोई भी उपयोग कर सकता है। इसके लिए बीमा पॉलिसी होना अनिवार्य नहीं है।

कौन इस कटौती का लाभ ले सकता है?

  • कोई भी करदाता (Individual या HUF) इस कटौती का दावा कर सकता है।
  • वरिष्ठ नागरिक भी इस कटौती का लाभ उठा सकते हैं।

लाभ की राशि कितनी है?

  • किसी भी व्यक्ति को ₹5000 तक का कर लाभ मिल सकता है, जो कि ₹25,000 की सीमा में शामिल है।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ₹30,000 की सीमा में शामिल है।
  • यदि आपके माता-पिता वरिष्ठ नागरिक हैं तो आप उनके लिए अलग से कटौती का दावा कर सकते हैं।

भुगतान का तरीका

  • स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने पर कर लाभ केवल तभी मिलता है जब भुगतान चेक, नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड से किया गया हो। नकद भुगतान मान्य नहीं है।
  • लेकिन निवारक स्वास्थ्य जांच के मामले में नकद भुगतान की अनुमति है। इसके लिए आपको मूल बिल सुरक्षित रखने होंगे और उन्हीं के आधार पर कटौती का दावा कर सकते हैं।