RNI No.: MPBIL/2015/64672   |   Po. Reg.: Malwa Division/345/2024-2026
स्मॉलकैप में हिस्सेदारी बढ़ा रहे म्यूचुअल फंड

स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में भारी निवेश आने से म्यूचुअल फंड मैनेजर्स के नए मौकों की तलाश कर रहे हैं। आईपीओ बाजार में तेजी के कारण सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या भी बढ़ रही है। प्राइम डेटाबेस के अनुसार सितंबर 2026 के अंत तक म्यूचुअल फंडों के पास 815 स्मॉलकैप कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी (10 करोड़ रुपये से अधिक की) थी जबकि दिसंबर 2025 में इन कंपनियों की संख्या 803 थी। इस दौरान इन कंपनियों में उनकी औसत हिस्सेदारी भी 9.45 फीसदी से बढ़कर 9.75 फीसदी हो गई। यह बढ़ोतरी हाल के वर्षों में सूचीबद्ध कंपनियों में म्यूचुअल फंडों की बढ़ती हिस्सेदारी के व्यापक रुझान को दर्शाती है। इस रुझान को म्यूचुअल फंड उद्योग में लगातार आ रहे निवेश से बल मिला है।