RNI No.: MPBIL/2015/64672   |   Po. Reg.: Malwa Division/345/2024-2026

महंगाई दर से लड़ने में और वैश्विक उथल-पुथल के दौरान सोने में निवेश फायदेमंद होता है. शेयर बाजार के साथ-साथ अगर आपकी पोर्टफोलियो में सोने में भी निवेश मौजूद है तो यह आपकी पोर्टफोलियो के लिए अच्छी बातें हैं. सोने में निवेश हमारे परिवार में लगभग सभी पीढ़ी के लोग पसंद करते हैं. हां यह बात जरूर है कि निवेश करने के माध्यम अलग-अलग होते हैं. बुजुर्ग लोग ठोस सोनी (सोने) आदि में निवेश करना पसंद करते हैं वहीं युवा पीढ़ी के लोग म्यूचुअल फंड या ईटीएफ या बॉन्ड के जरिए निवेश करना पसंद करते हैं. आईये इस लेख के जरिए जानते हैं कि सोने में निवेश करने के कितने विकल्प मौजूद हैं और उनके क्या फायदे हैं।

  • 1. फिजिकल गोल्ड – इस विकल्प में या तो आप सोने के गहने खरीद सकते हैं सुनार के पास जाकर या फिर आप गोल्ड कॉइन या बार भी खरीद सकते हैं बैंक में जाकर। ध्यान रहे इस विकल्प में सोने की कीमत पर मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी लगता है।

  • 2. गोल्ड ईटीएफ – यह फंड में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना जरूरी है। इसमें निवेश करने पर आपको यूनिट प्रदान की जाती है। जिसे आप डीमैट के जरिए खरीद बेच सकते हैं। यह एक कम लागत वाला फंड होता है।

  • 3. गोल्ड म्यूचुअल फंड – यह एक म्यूचुअल फंड स्कीम है जिसमें कंपनी गोल्ड में निवेश करती है। यह ईटीएफ से महंगा होता है और इसे खरीदने के लिए डीमैट खाता जरूरी नहीं होता है। इसे आप एजेंट के जरिए या फिर कंपनी की वेबसाइट से जाकर सीधा खरीद सकते हैं। यह बिल्कुल दूसरे म्यूचुअल फंड जैसा होता है।

ऊपर दिए गए सभी विकल्पों की अपनी खूबियों और खामियां हैं। सभी के अलग-अलग टैक्स के नियम है। तो अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो पहले विकल्पों को जांचें और जो आपके लिए उपयुक्त हो उसे चुनें और निवेश की शुरुआत करें।